|

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) – उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद शहर के एक मदरसे में १३ वर्ष की छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र लाने को कहा गया, यह अत्यंत निंदनीय घटना सामने आई है । जब अभिभावकों ने चिकित्सीय रिपोर्ट देने से इनकार किया तो लडकी का नाम मदरसे से निकाल दिया गया और स्कूल छोडने का प्रमाणपत्र देकर उसे घर भेज दिया गया । मदरसे ने प्रवेश के समय लिए गए ३५ सहस्र रुपये का शुल्क भी वापस नहीं किया । इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।
चंडीगढ के पीडित लडकी के पिता ने मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी १३ वर्ष की बेटी लोधीपुर के एक मदरसे में पढती थी । वर्ष २०२४ में उसे ७वीं कक्षा में प्रवेश मिला था । इस वर्ष उसने ७वीं उत्तीर्ण की और ८वीं में प्रवेश लेना था । इस समय १६ जुलाई को लडकी को कुछ दिनों के लिए घर बुलाया गया था । २१ अगस्त को जब माता-पिता उसे दोबारा मदरसे में छोडने गए तो वहां उपस्थित मुख्याध्यापक और प्रवेश अधिकारी ने उसे प्रवेश देने से मना कर दिया । उन्होंने लडकी की मां से कहा कि वह उसकी चिकित्सीय जांच करवाकर कौमार्य प्रमाणपत्र लेकर आए । नाबालिग छात्रा की मां के विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने उनसे गाली-गलौज की । इसके बाद लडकी को स्कूल छोडने का प्रमाणपत्र देकर मदरसे से निकाल दिया गया ।
संपादकीय भूमिकामदरसे की इस घटना पर कथित स्त्रीवादी, पुरो(अधो)गामी, मानवाधिकार संगठन कुछ बोलेंगे या सदा की तरह अनदेखी करेंगे ? |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’