
कोलंबो – श्रीलंका की नौसेना ने हाल ही में तलाईमन्नार क्षेत्र में ४७ भारतीय मछुआरों को बंदी बना कर उनकी पांच नौकाएं भी अपने पास रख लीं हैं । भारतीय मछुआरों पर श्रीलंका की समुद्री सीमा के भीतर अवैध रूप से मछली पकडने का आरोप है । श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपथ ने बताया कि पकडे गए मछुआरे और पकडी गईं नौकाएं उत्तरी मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दी जाएंगी । भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का यह विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है । श्रीलंका की नौसेना ने कई बार भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है । पिछले महीने जाफना के पास १२ भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया गया था ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण