
क्यूटो (इक्वेडोर) – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वेडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ के वाहन पर ५०० से अधिक लोगों ने आक्रमण किया । इस समय आकमणकारियों ने राष्ट्रपति के दल पर पथराव किया तथा उनके वाहन पर गोलियां चलाईं । इस आक्रमण में नोबोआ को कोई चोट नहीं आई है । इस प्रकरण में ५ लोगों को बंदी बनाया गया है । राष्ट्रपति कार्यालय ने घोषणा की है कि सभी संदिग्धों पर आतंकवाद एवं हत्या के प्रयास का अभियोग चलाया जाएगा ।
आक्रमण के पीछे का कारण
राष्ट्रपति नोबोआ ने कुछ दिन पूर्व ही इक्वेडोर में ईंधन सब्सिडी बंद करने का निर्णय लिया । इस निर्णय के विरोध में आदिवासी संगठन तथा छोटे किसान सडकों पर उतर आए हैं । कुछ समाजसेवी संगठनों ने पिछले २ हफ्तों से राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है ।
सरकार का पक्ष : सरकार का कहना है कि सब्सिडी बंद करने से प्रतिवर्ष लगभग १.१ बिलियन डॉलर (लगभग ८ हजार करोड रुपये) की बचत होगी । इस राशि का उपयोग छोटे किसानों एवं परिवहन श्रमिकों को अनुदान देने के लिए किया जाएगा ।
प्रदर्शनकारियों का पक्ष : आदिवासी संगठन एवं छोटे किसानों का कहना है कि डीजल का मूल्य (कीमत) बढने से खेती एवं परिवहन का व्यय बढ जाएगा । इसका सबसे अधिक बोझ निर्धनों एवं ग्रामीण समुदायों पर पडेगा, जबकि धनवान (अमीर) एवं बडे उद्योग इसके परिणाम सरलता से झेल लेंगे ।
सब्सिडी निरस्त करने के विरोध में आरंभ हुए हिंसक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कई क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump