
देहली – यहां की वेदांत सत्य सनातन संस्कृति न्यास, सनातन संस्कृति प्रचार प्रसार, अनाथालय और वृद्धाश्रम की सहायता करता है । उसके साथ मिलावटी सामान के विरोध में कार्य करता है । शिव महाकालेश्वर मंदिर रोहिणी, देहली क्षेत्र में वेदांत सत्य सनातन संस्कृति न्यास के चौथे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था ।
इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सदगुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ‘‘आज की युवा पीढी को नैरेटिव में फंसाया गया है, उन्हें मन से पाश्चात्य बनाया है ।
हम हमारे त्योहार तिथि के अनुसार मनाते हैं, पर जन्मदिन अंग्रेजी दिनांक के अनुसार मनाते हैं, जिसमे हमें बदलाव करना होगा, देश में वृद्धाश्रम और अनाथालय इनकी संख्या बढ रही है, इसका मतलब देश अधर्म की ओर बढ रहा है ।
इसलिए हमें भारत में लोगों को धर्म के बारे में जागृत करना होगा, जिससे आदर्श पीढी का निर्माण हो और भारत में न्यायालय, अनाथालय और वृद्धाश्रम की आवश्यकता न पडे । न्यास के संस्थापक श्री. दयानंद सिलवाल ने संस्था की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और श्री. चक्रधारीजी ने स्वरक्षा के विषय में लोगों का मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी कमिटी के श्री. सुधीर जैसवार, श्री. राजेन्द्र गोयनका, श्री. ईश्वर दास, श्री. हरवेन्द्र कुमार, श्री. यशपाल शर्मा और श्री. कैलास पांथरी उपस्थित थे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !