
बीजिंग (चीन) – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उसे भारत एवं चीन जैसे बड़े देशों पर दबाव डालने का प्रयास नहीं करना चाहिए । जिन देशों ने नया उपनिवेशवाद प्रारम्भ किया है, वे भारत तथा चीन जैसे राष्ट्रों से इस तरह बात नहीं कर सकते । चीन भ्रमण के बाद पुतिन ने मीडिया के सामने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने भारत तथा चीन जैसे देशों को शुल्क एवं प्रतिबंधों के सहारे निर्बल करने का प्रयास किया है । भारत तथा चीन हमारे ‘सहयोगी’ हैं । अमेरिका को हमारे ‘मित्र देशों’ से सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए ।
पुतिन द्वारा रखे गए सूत्र –
१. भारत की जनसंख्या डेढ़ अरब है । चीन एक आर्थिक शक्ति है । इन देशों की अपनी राजनीतिक व्यवस्था तथा अपने कानून हैं । यदि किसी देश से कहा जाए कि ‘हम तुम्हें दंड देंगे’, तो उनके नेतृत्व की प्रतिक्रिया कैसी होगी, इस पर विचार करना पड़ेगा ।
२. अमेरिका को उपनिवेशवादी मानसिकता छोड़नी चाहिए । उसे समझना होगा कि अब दुनिया बदल चुकी है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !