
चंडीगढ (पंजाब) – पंजाब इस समय मूसलाधार वर्षा एवं बाढ के संकट में फंसा है । राज्य सरकार ने संपूर्ण राज्य को आपदाग्रस्त घोषित किया है । मूसलाधार वर्षा के कारण २३ जिलों के १ सहस्र ४०० गांव बाढ से प्रभावित हुए हैं । अब तक ३० लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि ३ लोग लापता हैं । पठानकोट में सर्वाधिक ६ लोगों की, जबकि लुधियाना में ४ लोगों की मृत्यु हुई है । अमृतसर, बर्नाला, मानसा, रूपनगर एवं होशियारपुर में प्रत्येक ३ लोगों की मृत्यु हुई है । बठिंडा, गुरुदासपुर, पटियाला, मोहाली एवं संगरूर जिलों में प्रत्येक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।
पंजाब के गुरुदासपुर जिले के ३२४ गांव, अमृतसर के १३५, बर्नाला के १३४, होशियारपुर के ११९ तथा कपूरथला के ११५ गांव पानी में डूबे हुए हैं । अन्य जिलों के प्रत्येक १० अथवा १२ गांव भी बाढ से प्रभावित हुए हैं । बाढ से पीडित लोगों की संख्या निरंतर बढ रही है । अकेले गुरुदासपुर में १ लाख ४५ सहस्र से अधिक एवं अमृतसर में १ लाख १७ सहस्र से अधिक लोग संकट का सामना कर रहे हैं । फिरोजपुर, फाजिल्का एवं पठानकोट जिलों में भी सहस्रों लोगों को बाढ का फटका लगा है । अब तक साढे तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं । बचावकार्य जारी है ; किंतु भारी हानि होने के कारण जनजीवन पूर्णत: अस्त-व्यस्त हो गया है ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !