अमेरिका के आयात शुल्क पर योगऋषि रामदेव बाबा का भारतियों को आवाहन !

नई दिल्ली – अमेरिकी संस्थानों एवं उनके उत्पादनों का बहिष्कार करो । एक भी भारतीय को पेप्सी, कोका कोला नहीं पीना चाहिए ; के.एफ्.सी. एवं मॅकडोनाल्ड्स इन स्थानों पर खाद्यपदार्थ खाने हेतु जाना ही नहीं चाहिए । इन सब संस्थानों एवं उनके उत्पादनों का ऐसा बहिष्कार करो कि अमेरिका में हाहाकार मच जाए । वहां महंगाई इतनी बढ़े कि अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डॉनल्ड ट्रम्प स्वयं ही भारत पर लगाया हुआ आयात शुल्क वापस लें, ऐसी प्रतिक्रिया योगऋषि रामदेव बाबा ने व्यक्त की । अमेरिका ने भारत पर ५० प्रतिशत आयात शुल्क लागू करने के उपरांत वे बोल रहे थे । ‘‘अमेरिका ने यह राजनैतिक गुंडागर्दी आरंभ की है’’, ऐसा भी योगऋषि रामदेव बाबा ने कहा ।
रामदेव बाबा आगे बोले कि किसी भी चुनौती से भारत ने भयभीत नहीं होना चाहिए । अपितु उन चुनौतियों का हमें सामना करना चाहिए । भारत इस चुनौती का समर्थ रूप से सामना कर सकता है । आज हमारे पास बहिष्कार करने का अवसर भी है । भारत दुर्बल देश नहीं है । भारत से दादागिरी से व्यवहार कर ट्रम्प ने बड़ी भूल की है । अमेरिका एक सभ्य देश माना जाता था ; किन्तु ट्रम्प ने सब मूल्य नष्ट कर डाले । ट्रम्प गिरगिट के समान रंग बदल रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l