BCCI-Dream 11 Sponsorship : ‘ड्रीम ११’ संस्थान से भारतीय क्रिकेट संघ का करार समाप्त ! – बीसीसीआई

(बीसीसीआई अर्थात् बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया, यानी भारतीय क्रिकेट नियामक मंडल)

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट नियामक मंडल (बीसीसीआई) एवं ‘ड्रीम ११’ आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं । ‘ड्रीम ११’ संस्थान का हमारे साथ जो प्रायोजन था, वह समाप्त हो गया है, ऐसी सूचना बीसीसीआई ने दी है । मंडल के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, ‘ऑनलाइन गेमिंग प्रोमोशन ऐण्ड रेग्युलेशन बिल, २०२५’ पारित होने के उपरांत हम ‘ड्रीम ११’ से संबंध समाप्त कर रहे हैं । बीसीसीआई भविष्य में ऐसे किसी भी संगठन से संबंध न रखने का निश्चय करेगी ।

संपादकीय भूमिका 

‘ऑनलाइन मनी गेमिंग’ (ऑनलाइन जुआ) के कारण युवा पीढ़ी का जीवन नष्ट हो रहा है, इस कारण शासन ने उस पर प्रतिबंध लगाने का विधेयक पारित करने के पश्चात् ‘बीसीसीआई’ सचेत हुई है । वस्तुतः ऐसे संस्थानों से करार कर ‘बीसीसीआई’ ने एक प्रकार से उसे वर्षों तक प्रोत्साहन ही दिया । अतः अब उस पर भी कार्रवार्ई होना आवश्यक है ।