ट्रम्प के द्वारा पुतिन को चेतावनी दी गयी

वाशिंगटन (अमेरिका) – रूस-यूक्रेन युद्ध पर समाधान निकालने के लिए १५ अगस्त को होने वाली चर्चा के बाद युद्ध बंद करो, अन्यथा गंभीर परिणामों का सामना करो, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को १३ अगस्त की रात कैनेडी सेंटर में हुई पत्रकार परिषद में दी । रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साढे तीन वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रम्प और पुतिन के बीच १५ अगस्त को अलास्का में चर्चा होने वाली है । दोनों नेता पहली बार अमेरिका की भूमि पर मिलने वाले हैं । इससे पहले ट्रम्प और पुतिन १६ जुलाई २०१८ को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में मिले थे । दोनों के बीच यह आखिरी बैठक थी ।
युद्ध समाप्त करने के बदले डोनबास क्षेत्र की भूमि देने से यूक्रेन का इनकार ।
ट्रम्प ने १३ अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर, जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक की । इस बैठक में ट्रम्प ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों को भूमि का आदान-प्रदान करना पड़ सकता है । इस पर जेलेंस्की ने ट्रम्प का प्रस्ताव ठुकराते हुए युद्ध समाप्त करने के बदले रूस को डोनबास क्षेत्र की भूमि देने से स्पष्ट मना कर दिया ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir