
कैलिफोर्निया (अमेरिका) – खालिस्तान विरोधी विचार रखनेवाले अमेरिका स्थित व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है । सुखी चहल पूरी तरह से स्वस्थ थे, इसलिए उनकी अचानक मृत्यु पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया है । चहल ‘खालसा टुडे’ नामक संस्थान के संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे ।
१. चहल के मित्र जसपाल सिंह ने बताया कि ३१ जुलाई को चहल को उनके एक परिचित ने रात के भोजन के लिए घर बुलाया था । भोजन करने के कुछ समय पश्चात ही उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड कया तथा उसी में उनका निधन हो गया ।
२. जसपाल सिंह के अनुसार, चहल का निधन १७ अगस्त २०२५ को वाशिंगटन डीसी में होनेवाले खालिस्तान जनमत संग्रह से ठीक पहले हुआ, जिसका उन्होंने कडा विरोध किया था ।
३. कैलिफोर्निया में उनके परिचित बूटा सिंह कलेर ने बताया कि सुखी चहल को खालिस्तान समर्थकों से धमकियां मिल रही थीं । इसकी अनदेखी कर, चहल अपने विचारों पर अडिग रहे एवं उन्होंने निडरता से अपना प्रचार कार्य जारी रखा । पुलिस उनकी मृत्यु की घटना की जांच कर रही है । मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा ।
कानून का पालन करनेवाले एवं जागरूक परामर्शदाता
सुखी चहल भारतीय प्रवासी समुदाय को अमेरिका के कानूनों का पालन करने एवं अपराध से दूर रहने का परामर्श देते थे । कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा था कि अमेरिका कानून एवं व्यवस्थावाला राष्ट्र है । विदेशी पर्यटकों के अपराध सहे नहीं जाएंगे । यदि आप अमेरिका में कानून तोडते हैं, तो आपका वीजा (किसी देश में प्रवेश करने, देश छोडने या किसी देश से यात्रा करने की अनुमति देनेवाला आधिकारिक कागजपत्र) निरस्त हो सकता है तथा आप अमेरिका में रहने के लिए अयोग्य हो सकते हैं ।
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।