|

नई देहली – शहर में कार्यरत इस्लामी गिरोह के द्वारा इस्लाम न अपनानेवाली हिन्दू युवतियों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं, ऐसा सामने आया है । इस गिरोह का मुख्य केंद्र देहली की शाहीनबाग में है तथा वहां युवतियों के साथ बलात्कार कर उन्हें बलपूर्वक इस्लाम अपनाने पर बाध्य किया जाता है । अब्दुल रहमान कुरैशी इस गिरोह का प्रमुख है । हरियाणा की एक पीडिता हिन्दू युवती को उसके चंगुल से छुडाने में पुलिस को सफलता मिली है ।
१. वर्ष २०१९ में हरियाणा की इस पीडित हिन्दू युवती का ‘फेसबुक’के माध्यम से जुनैद से परिचय हुआ था । जुनैद ने उसके साथ भावनात्मक द्रोह किया । जुनैद की बातों में आकर पीडित युवति घर से भागकर देहली चली आई ।
३. देहली की शाहीनबाग में स्थित छात्रावास में उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था । एक मौलाना (इस्लाम का अध्येता) वहां आकर हिन्दू धर्म के विरुद्ध बोलता था तथा इस्लाम से संबंधित वीडियो दिखाकर उसका बुद्धिभ्रम करता था ।
४. अप्रैल २०२५ में कुरैशी ने उसे अपने घर ले जाकर उसका बलपूर्वक धर्मांतरण कर उसका नाम ‘शिफा’ रखा । उसके उपरांत कुरैशी ने उसके गिरोह के सदस्य जुनैद से इस युवती का विवाह कराया ।
५. पीडित हिन्दू युवती के परिजनों ने हरियाणा में उनकी लडकी के लापता होने का परिवाद प्रविष्ट किया था । इस परिवाद के आधार पर अपराध पंजीकृत कर पुलिस ने अब्दुल रहमान कुरैशी को बंदी बनाया । कुरैशी को १४ दिन की पुलिस हिरासत दी गई है ।
६. इस संबंध में पुलिस दल ने देहली, गोवा, बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश में छापामारी कर इस गिरोह के १० सदस्यों को बंदी बनाया है ।

७. इस गिरोह के प्रतिबंधित संगठन ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पी.एफ्.आई.), ‘सोशल डेमोक्रॅटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एस्.डी.पी.आई.) तथा पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संबंध हैं, यह स्पष्ट हुआ है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में हिन्दू युवतियों का जीवन ध्वस्त करने के लिए विभिन्न गिरोह कार्यरत हैं; इसलिए उनकी रक्षा के लिए सरकार कदम उठाए, साथ ही अभिभावकों को उन्हें बचपन से धर्म की शिक्षा देना आवश्यक ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी