J&K, Himachal Landslide : जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन : ५ लोगों की मृत्यु

मध्य प्रदेश के बाघ परियोजना का बाघ बाढ में बह गया


श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन से ५ लोगों की मृत्यु हो गई । मृतकों में एक ५ वर्ष के बच्चे का भी समावेश है । इस दुर्घटना में अनेक लोग घायल हुए हैं ।

मूसलाधार वर्षा के कारण घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं !

१. जम्मू के रियासी स्थित वैष्णोदेवी मंदिर जाते समय हुए भूस्खलन में एक ७० वर्षीय तीर्थयात्री की मृत्यु हो गई, जबकि ९ लोग घायल हो गए ।

२. हिमाचल प्रदेश के चंबा में घर पर चट्टान गिरने से एक नवविवाहित दंपति की मृत्यु हो गई । राज्य में ४०१ सडकें वर्तमान में बंद हैं ।

बाघ बाढ़ में बह गया

३. मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार वर्षा हो रही है तथा मंडला जिले के कान्हा बाघ परियोजना का एक बाघ बाढ में बह गया । बाघ बंजर नदी में तैरता हुआ दिखा ।

४. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित १२ जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है ।

५. बिहार के २७ तथा राजस्थान के ४ जिलों में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है ।

आनेवाले दिनों में पुनः प्रचंड वर्षा होगी !

२४ जुलाई के आसपास बंगाल की खाडी के उत्तरी भाग में एक नया अल्प दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है । इसके कारण आनेवाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में पुनः मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है ।