
फोंडा – ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) फोंडा शाखा’ की ओर से ‘डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष्य में ३ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया । इसमें सनातन के साधक डॉ. पांडुरंग मराठे, साथ ही डॉ. गजानन नाइक एवं सूरज काणेकर का समावेश था । ‘आई.एम.ए. गोवा’ के अध्यक्ष डॉ. दत्ताराम देसाई के हस्तों इन सभी को सम्मानित किया गया ।
‘डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष्य में ‘दिलासा पेलिएटिव’ केंद्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ‘आई.एम.ए.’की फोंडा शाखा के अध्यक्ष डॉ. अजय पेडणेकर, आई.एम.ए. फोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संतोष उसगांवकर, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शिकेरकर, अन्य पदाधिकारी तथा अनेक डॉक्टर उपस्थित थे ।

Doctors’ Day Honours | Ponda, Goa
IMA Ponda Branch felicitated Dr. Pandurang Marathe (@SanatanSanstha), Dr. Gajanan Naik & Dr. Suraj Kanekar for decades of selfless service.
Dr. Marathe was honoured for 40+ yrs in medicine, incl. 20 yrs of free treatment to thousands via… pic.twitter.com/sJb6xVQASJ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 5, 2025
चिकित्सकीय क्षेत्र में विगत ४० वर्ष निःस्वार्थ भाव से, निरपेक्षता से तथा समर्पित भाव से सेवा करने के लिए डॉ. पांडुरंग मराठे को शॉल, श्रीफल, प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । डॉ. पांडुरंग मराठे ने उनके चिकित्सकीय जीवन में आरंभिक ११ वर्ष सरकारी चिकित्सालयों में सेवाएं दीं । उसके उपरांत अध्यात्मप्रसार करनेवाली सनातन संस्था के संपर्क में आने के उपरांत विगत २० वर्षाें में उन्होंने सनातन संस्था की ओर से सहस्रों गरीब रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय सेवाएं दीं । उससे पूर्व उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सेवाएं दी थीं । इन सभी सेवाओं का संज्ञान लेकर उन्हें सम्मानित किया गया । उसी प्रकार कुछ समय तक डॉ. सूरज काणेकर भी योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग समिति के गोवा प्रमुख थे । वे अभी भी योगासन के वर्ग लेकर समाज को योगासनों का महत्त्व समझाते हैं ।
विभिन्न परिक्षाओं में सफलता प्राप्त छात्रों तथा पैरिस के ‘पैरा ऑलिंपिक’ (दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता) में भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाली तथा दृष्टिदोष से ग्रसित कु. साक्षी ईश्वर काळे को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।
|
डॉ. पांडुरंग मराठे द्वारा व्यक्त की गई कृतज्ञता !

मेरे डॉक्टर बनने में जिन-जिन लोगों ने, शिक्षकों ने तथा वैद्यों ने सहायता की तथा जो अभी भी मेरी सहायता कर रहे हैं, उनके प्रति डॉ. पांडुरंग मराठे ने कृतज्ञता व्यक्त की । केवल डॉक्टर नहीं, अपितु अच्छा डॉक्टर बनने के लिए, साथ ही आनंदमय जीवन जीने के लिए जिनसे मार्गदर्शन मिल रहा है, उसके लिए उन्होंने अपने गुरु सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की ।



सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !