|

मॉस्को (रूस) – रूस में युवा लडकियों को गर्भवती होने हेतु वहां की सरकार प्रोत्साहित कर रही है । इतना ही नहीं, प्रत्येक लडकी को प्रसव, एवं संगोपन हेतु १ लाख रुपये देने की घोषणा रूसी सरकार ने की है । मार्च २०२५ में ही रूस के १० भागों में इस योजना को कार्यान्वित किया गया है । रूस जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में नौवां है, तथापि वह बढती आयु की समस्या से ग्रस्त है । पूर्व में यह योजना केवल प्रौढ महिलाओं हेतु, अर्थात् १८ वर्षों से अधिक की स्त्रियों के लिए थी; परन्तु अब अल्पायु लडकियों काे भी उसमें समाहित किया गया है । गत साढे तीन वर्षों से यूक्रेन से चल रहे युद्ध में रूस के अनुमानतः ढाई लाख सैनिक मारे गए हैं । युद्ध के कारण रूस के लाखों सुशिक्षित लोग, विशेषकर युवक, देश छोडकर पलायन कर गए हैं ।

रूस की जनसंख्या का आंकडा क्या दर्शाती है ?
१. वर्ष २०२३ में रूस में औसत जन्मदर प्रति स्त्री १.४१ था ।
२. जनसंख्या स्थिर रखने हेतु यह दर २.०५ होना आवश्यक होता है ।
३. इसी कारण रूसी सरकार ने ‘प्रोनॅटलिस्ट पॉलिसी’ नामक नीति अपनाई । इसका अर्थ बडा परिवार निर्मित होने हेतु लोगों को अधिक बच्चे जन्म देने हेतु प्रोत्साहित करना है ।
४. ४३ प्रतिशत जनता इस नीति के पक्ष में है, जबकि ४० प्रतिशत इसका विरोध कर रही है ।
जानिए व्लादिमिर पुतिन की भूमिका !

रूस के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने अनेकों बार कहा है कि, बडी जनसंख्या देश को बडी सेना निर्मित करने में सहायता करती है । इससे देश शक्तिशाली बनता है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री