
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – यहां के जैतपुरा क्षेत्र के ‘अखिल भारतीय सनातन न्यास’ की ओर से १ से ९ जून की अवधि में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में सनातन धर्म हेतु निःस्वार्थ भाव से कार्य करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों को ‘सनातन योद्धा पुरस्कार’ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया । इसके अंतर्गत हिन्दू जनजागृति समिति के वाराणसी के श्री. राजन केशरी को जगद्गुरु पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रीमद्जगद्गुरु नरहर्यानंद द्वाराचार्य श्री बालकदेवाचार्य महाराजजी (काशी) के करकमलों से ‘सनातन योद्धा पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया । श्री. राजन केशरी ने यह पुरस्कार प्राप्त होने के लिए समिति के प्रेरणास्रोत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की ।
श्रीराम कथा के उद्घाटन के समय सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’, साथ ही ‘जीवन में साधना एवं धर्माचरण की अनिवार्यता’, इस विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव श्री. राजेश सेठ, कोषाध्यक्ष श्री. जयशंकर प्रसाद गुप्ता, पूजा सचिव श्री. रवि प्रकाश जायसवाल तथा अन्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल