छतरपुर (मध्यप्रदेश) जिले के २०० गांवों के २० प्रतिशत हिन्दुओं का हुआ धर्मांतरण !

  • ‘उपचार सभा’ के नाम पर देवताओं की मूर्तियां हटाकर ईसामसीह के प्रति आस्था रखने का किया प्रचार !

  • राष्ट्रीय हिन्दी समाचारपत्र के संवाददाता द्वारा रोगी बनकर उपचार लेने के लिए वहां जाकर षड्यंत्र की पोलखोल !

छतरपुर (मध्यप्रदेश) – यहां ‘उपचार सभा’ के नाम पर बडे स्तर पर हिन्दुओं का धर्मांतरण चलने की जानकारी सामने आई है । राष्ट्रीय हिन्दी समाचारपत्र के एक संवाददाता ने रोगी बनकर ईसाईयों द्वारा चलाई जानेवाली कथित ‘उपचार सभा’ में उपस्थित रहकर प्रमाणों सहित चौंकानेवाली जानकारी सामने लाई है । ‘ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे, साथ ही उन्हें मानसिक एवं आर्थिक लाभ मिले’, इस कारण की आड में ईसाईयों द्वारा ‘उपचार सभा’ का आयोजन किया जाता है ।

वास्तव में वहां उपस्थित भोलेभाले हिन्दुओं के मन पर यह अंकित किया जाता है कि केवल प्रभु यीशू ही सर्वशक्तिमान है तथा देवताओं की मूर्तियां एवं चित्र ये सब काल्पनिक है । इस दुष्प्रचार के प्रभाव में आकर हिन्दू धीरे-धीरे उनके घर में लगी देवताओं की मूर्तियां तथा चित्रों को हटा देते हैं, ऐसी जानकारी इस संवाददाता ने दी । इस पर हिन्दू संगठनों का यह कहना है कि जिले के २०० से अधिक गांवों के २० प्रतिशत हिन्दू ईसाईयों के इस धर्मांचरण के जाल में फंस चुके हैं ।

१. इस संवाददाता ने स्वयं को बीमार बताकर छतरपुर जिले में आयोजित एक उपचार सभा में भाग लिया । वहां पादरी नथू अहिरवार ने उसे बताया, ‘‘प्रार्थना से आपकी बीमारी ठीक होगी; परंतु संपूर्णत: स्वस्थ होने के लिए आपको प्रति रविवार की उपचार सभा में उपस्थित रहना पडेगा ।’’ उसके ऐसे बोलने के समय का वीडियो भी सामने आया है ।

२. इस संवाददाता ने बताया कि जब मैंने सभा में उपस्थित कुछ लोगों से बात की, तो यह ध्यान मे आया कि उन सभी ने उनके घरों में लगी हिन्दू देवताओं की मूर्तियां तथा चित्र हटा दिए हैं ।

३. उसने यह भी बताया कि छतरपुर जिले के चांदलानगर में कुछ ही दिन पूर्व आयोजित अन्य एक सभा में ३० गांव के २०० से अधिक लोग उपस्थित थे । उनमें से १८० लोग ५ वर्ष पूर्व तक हिन्दू थे; परंतु अब वे यीशू की पूजा कर रहे हैं ।

(और इनकी सुनिए) ‘आप हिन्दू देवताओं को विदा कीजिए, तभी आपकी बीमारी ठीक होगी !’

उपचार सभा में उपस्थित एक महिला ने इस संवाददाता को बताया, ‘‘ईसाई पादरी ने हमें स्पष्टरूप से कहा है कि जब हम हिन्दू देवताओं को विदा करेंगे, तभी हमारी बीमारी ठीक होगी ।’’

संपादकीय भूमिका

  • ‘ईसाईयों द्वारा भोलेभाले हिन्दुओं का धर्मांतरण किया जाता है’, हिन्दुओं के इस आरोप को झूठ ठहरानेवाले ईसाई संगठनों को अब इस घटना के आधार पर स्पष्टीकरण लेना चाहिए !
  • मध्यप्रदेश में धर्मांतरणबंदी कानून लागू होते हुए भी राज्य के एक जिले में ऐसी स्थिति होना पुलिस के लिए लज्जाप्रद !