मंदिर के बाहर गोमांस फेंकने वालों को देखते ही गोली मारो । – Assam CM Himanta Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुलिस को आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा

गुवाहाटी (असम) – बकरीद के दिन कुछ असामाजिक तत्वों ने धुबड़ी स्थित हनुमान मंदिर के बाहर गोमांस फेंका । यह घटना अत्यंत घृणास्पद और निंदनीय है । एक विशेष वर्ग हमारे मंदिरों को हानि पहुँचाने के उद्देश्य से सक्रिय हो गया है । इसलिए ऐसे असामाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने का आदेश पुलिस को दिया गया है, यह राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा । यह घटना ८ जून को घटी थी ।


अगली ईद पर मैं स्वयं मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था देखूंगा । मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अगली ईद पर मैं स्वयं रात्रि भर हनुमान मंदिर के बाहर सुरक्षा देखूंगा । धुबड़ी में नया गोमांस माफिया (गुप्त आपराधिक सङ्गठन ) सामने आया है, जिसने ईद से पहले सहस्त्रों जानवर खरीदे थे । पुलिस ने जांच प्रारम्भ की हुई है । अपराधियों को पुलिस की सख्त देखभाल ( हिरासत ) में लिया जाएगा । मैंने धुबड़ी का दौरा किया है । वहां हमारे मंदिरों एवं पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वाले समाज के इन तत्वों के विरुद्ध ‘शून्य सहानुभूति’ की नीति अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं । इसमें जो भी सम्मिलित होगा, उसे क्षमा नहीं किया जाएगा । आगे कभी भी शहर में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए । हाल ही में असम एवं बांग्लादेश में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं । एक विशेष वर्ग ऑनलाइन और प्रत्यक्ष रूप से संगठित होकर राज्य में नकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है, ऐसा भी मुख्यमंत्री सरमा ने कहा ।

संपादकीय भूमिका

ऐसे आदेश अन्य राज्यों के शासक क्यों नहीं देते?