
मुंब्रा (जिला ठाणे) – ९ जून को प्रातः मुंब्रा रेलवे स्थानक के समीप एक यात्री के रेलगाडी से गिरने की घटना के उपरांत केंद्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव मेरे साथ ढाई घंटे तक चर्चा कर रहे थे । वातानुकूलित गाडियां देनी हैं और वे बिना किसी किराया वृद्धि के देनी हैं , ऐसा एक नियोजन (‘मास्टर प्लान’) सरकार के पास है; परंतु कल की घटना से हमें सीख लेनी होगी । राज्य व केंद्र सरकार मिलकर इसके लिए प्रयास कर समाधान निकालेंगे, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा । सरकारी कार्यालयों के समय में परिवर्तन की अनुमति है किंतु निजी कार्यालयों के संदर्भ में समस्या आती है । सार्वजनिक परिवहन की क्षमता बढाने का प्रयास करेंगे, ऐसा भी उन्होंने कहा ।
मेट्रो का जाल न होने के कारण रेलवे स्थानक अत्यधिक भीड वाले स्थान बन गए हैं !
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार को ज्ञात है कि यदि गाडियों में दरवाजे लगाए गए, तो वायुविजन (वेंटिलेशन) की सुविधा भी करनी होगी । इतनी संरचनात्मक (डिजाइनल) समझ सरकार के पास है । उपनगरों में सबसे अधिक वृद्धि मोदी सरकार के काल में हुई है । मेट्रो का जाल न बन पाने के कारण रेलवे स्थानकों पर अत्यधिक भीड होती है ।
असंवेदनशील रेलमंत्री !![]() सामान्यतः समाजमाध्यमों पर सक्रिय रहने वाले केंद्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्घटना के संदर्भ में कुछ भी नहीं कहा । उन्होंने मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित नहीं की । मृतकों के परिजनों अथवा घायलों को किसी प्रकार की सहायता प्राप्त होगी अथवा नहीं – इस पर भी कोई सूचना नहीं दी, ऐसा समाचार माध्यमों ने बताया है । (मुंबई के संदर्भ में सर्वदलीय रेलमंत्रियों की भूमिका सदैव ऐसी ही रही है । इस विषय में मुंबईवासियों को दलगत भेदों को भुलाकर सरकार पर दबाव डालना अब आवश्यक हो गया है ! – सम्पादक) |
संपादकीय भूमिकादुर्घटना होने के बाद तथा कुछ लोगों की मृत्यु के उपरांत ही सरकार और प्रशासन क्यों जागते हैं ? वे पहले से ही उपाय योजना क्यों नहीं करते ? ऐसे प्रश्न जनता के मन में सदा उठते रहते हैं ! |

गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !