पाकिस्तान का चीन पर बड़ा आरोप
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ऑपरेशन सिंदूर के समय चीन ने पाकिस्तान को जो हवाई सुरक्षा प्रणाली तथा मिसाइलें दी थीं, उन्हें भारत ने ध्वस्त कर दिया । चीन ने सफाई देते हुए कहा कि “ब्रह्मोस जैसी निम्न ऊंचाई पर उड़ने वाली मिसाइलें हमारी प्रणाली की सीमा के बाहर हैं ।” इस पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि चीन ने इन प्रणालियों की वास्तविक क्षमताओं के बारे में हमें पहले क्यों नहीं बताया । पाकिस्तान का कहना है कि उसे चीन द्वारा धोखा दिया गया, जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर में उसे पराजय झेलनी पड़ी ।
पाकिस्तान में चीन द्वारा दी गई ‘HQ-9B’ एवं ‘HQ-16’ हवाई सुरक्षा प्रणालियों को लेकर भारी असंतोष है, ऐसा चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सामने आ रहा है । चीन द्वारा यह स्वीकार किए जाने के बाद कि “इन प्रणालियों को भारत की ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का पता लगाने के लिए नहीं बनाया गया है”, पाकिस्तान में चीन के प्रति और अधिक क्रोध देखा जा रहा है ।
अब पाकिस्तान वैकल्पिक विकल्पों पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अब तुर्की की हवाई सुरक्षा प्रणालियों पर विचार कर रहा है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan