५ जून को मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – यहां भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढा कलश स्थापित किया गया है । पांच जून को मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी । इसमें सिंहासन पर भगवान श्रीराम एवं सीता विराजमान हैं, तथा श्रीभरत एवं श्रीहनुमान भगवान श्रीराम के चरणों में बैठे हैं । शिखर स्थापना के अनुष्ठान तीन जून से प्रारंभ होंगे । राम दरबार सहित सात मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । गंगा दशहरा के दिन अभिजीत मुहूर्त में प्रथम प्रहर में ११ बजे पूजा प्रारंभ होगी । अभिषेक में अयोध्या एवं काशी के १०१ आचार्य भाग लेंगे । उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे ।
मंदिर क्षेत्र में छह मंदिरों में भगवान सूर्य, श्रीगणेश, श्रीहनुमान, भगवान शिव, माता भगवती एवं माता अन्नपूर्णा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं । इन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को की जाएगी । इसके अतिरिक्त सप्त मंडप में सात मंदिर बनाए गए हैं । इनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, देवी अहिल्या एवं माता शबरी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !