
नई दिल्ली – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० को निरस्त करने के भारत सरकार के निर्णय की सराहना की । उन्होंने कहा, ”कश्मीर में अनुच्छेद ३७० एक बडी समस्या थी । इस कारण यह धारणा बनी कि ‘कश्मीर देश के अन्य भागों से भिन्न है’। वर्ष २०१९ में अनुच्छेद ३७० के निरस्त होने के उपरांत यह धारणा समाप्त हो गई । उसके उपरांत चुनाव हुए एवं ६५ प्रतिशत लोगों ने मतदान किया । अब कश्मीर में निर्वाचित सरकार है । यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कश्मीर में अनुच्छेद ३७० को पुन: कार्यान्वित करना चाहते हैं । वे कश्मीर में समृद्धि नहीं देखना चाहते ।” खुर्शीद ने यह वक्तव्य इंडोनेशिया में बुद्धिजीवियों से वार्तालाप करते हुए दिया ।
‘‘ऑपरेशन सिंदूर ‘‘ के उपरांत भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विश्व के विभिन्न देशों में जाकर वहां भारत का पक्ष रख रहे हैं, जिससे पूरा विश्व भारत के पक्ष को समझे एवं पाकिस्तान के आतंकी चेहरे का छद्म आवरण दूर हो । पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद एवं जनता दल (यूनाइटेड) के संजय कुमार झा, मलेशिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान एवं सिंगापुर की शासकीय यात्रा कर रहे हैं ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा