कश्मीर में फिर घुसपैठ कर बडा आक्रमण करने की संभावना !

नई दिल्ली – भारत से कुछ दिन पूर्व ही अपमानजनक पराजय झेलनेवाला पाकिस्तान अपनी भारतविरोधी गतिविधियां रोकने के लिए तैयार नहीं है । सीमा सुरक्षा बल के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पश्चात एक बार पुनः जिहादी आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर में अपने अड्डों पर लौटने लगे हैं, साथ ही प्रशिक्षण ले रहे हैं । इसलिए एक बार फिर वे जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर बडा आक्रमण कर सकते हैं, ऐसी जानकारी गुप्तचर विभाग को मिली है । इससे सुरक्षा यंत्रणाएं सतर्क हो गई हैं, ऐसी जानकारी बल के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने दी ।
#WATCH | Jammu | BSF IG Jammu Shashank Anand says, “We are getting many inputs regarding terrorists returning to their launchpads & camps and possible infiltration along LoC & IB. Security Forces will have to remain alert.” pic.twitter.com/ASd3rauAq4
— ANI (@ANI) May 27, 2025
१. शशांक आनंद ने कहा कि, हमें निरंतर विभिन्न प्रकार की गोपनीय जानकारी मिल रही है । तथापि आतंकवादी कब घुसपैठ करने का प्रयास करेंगे, यह अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है; परंतु सुरक्षा बल पूर्णतः सज्ज हैं ।
२. शशांक आनंद ने १० मई को पाकिस्तान द्वारा किए गए दुस्साहस के विषय में बताया कि, पाकिस्तान ने हमारी चौकियों को लक्ष्य करने के लिए ड्रोन भेजे थे । सैनिक उन ड्रोनों को गिराने का प्रयास कर रहे थे । इस समय एक ड्रोन ने बम गिराया, जिसमें हमारे उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज, सिपाही दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार की मृत्यु हो गई । सीमा सुरक्षा बल ने अपनी २ चौकियों को इन सैनिकों के नाम देने और सांबा सेक्टर में एक चौकी को ‘सिंदूर’ नाम देने का प्रस्ताव रखा है ।
३. इससे पूर्व १३ मई को ‘ऑपरेशन केलर’ में भारतीय सेना ने लष्कर-ए-तोयबा के ४ आतंकवादियों को मार डाला था । आतंकवादियों से बडी मात्रा में शस्त्रास्त्र और गोला-बारूद अधिग्रहित किया गया था ।
संपादकीय भूमिका
|
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari