पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के तुर्कीये के राष्ट्रपति एर्दोगान से भेंट करने पर एर्दोगान का वक्तव्य

इस्तंबूल (तुर्कीये) – तुर्कीये एवं पाकिस्तान आतंकवाद के विरुद्ध एक साथ लडते रहेंगे । दोनों देश प्रशिक्षण, बुद्धिमत्ता एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक दूसरे को समर्थन देंगे । इसका लाभ दोनों को होगा, ऐसा विधान तुर्कीये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने किया । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने २५ मई में देर रात्रि इस्तंबूल में राष्ट्रपति एर्दोगान से भेंट की । उस समय एर्दोगान बोल रहे थे । इस समय दोनों नेताओं के मध्य द्विपक्षीय संबंध, प्रादेशिक एवं वैश्विक सूत्रों पर चर्चा हुई ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ तुर्कीये, ईरान, अजरबैजान एवं ताजिकिस्तान इन देशों के दौरे पर हैं । वे इन देशों में भारत के साथ तनाव के संदर्भ में पाक का पक्ष प्रस्तुत करेंगे । पहलगाम स्थित आक्रमण के पश्चात भारत-पाकिस्तान के मध्य तनाव के पश्चात तुर्कीये एवं अजरबैजान इन देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन दिया । तुर्कीये ने ड्रोन एवं उनको चलाने के लिए प्रशिक्षित लोग भी भारत के विरुद्ध उपयोग के लिए पाकिस्तान को भेजे थे । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पश्चात एर्दोगान ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को दूरभाष कर बताया कि, आक्रमण में प्राण गंवानेवाले अपने बंधुओं पर मैं अल्लाह से दया मांगता हूं एवं पाक के लोगों के प्रति एवं देश के प्रति अपनी सहवेदना व्यक्त करता हूं ।
संपादकीय भूमिकादो चोरों ने ‘पुलिस की भूमिका निभाएंगे’ कहने जैसा ही यह वक्तव्य है ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir