विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को सुनाया

जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) – पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है और उसे खुद को “आतंकवाद का शिकार” बताने का कोई अधिकार नहीं है । पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है, उसका पालन-पोषण करता है और फिर दुनिया को भ्रमित करता है — इन शब्दों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की बैठक में भारत की राजदूत अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की ।
अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा उजागर करते हुए कहा कि २२ अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी आक्रमण में पाकिस्तान में प्रशिक्षण पाए हुए आतंकवादी सम्मिलित थे, जिसमें २६ हिंदू पर्यटकों को मार दिया था । इन आतंकियों ने लोगों को उनके परिवार वालों के सामने गोली मारी। इसके बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया, जिसमें पूरी सटीकता और दक्षता के साथ केवल आतंकी ठिकानों को चिन्हित कर आक्रमण किया।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान “सिंधु जल संधि” को लेकर भी झूठे आरोप लगा रहा है और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर हर समझौते का लगातार उल्लंघन करता आ रहा है ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान एक कुत्ते की पूंछ की तरह है जिसे चाहे जितना भी सीधा करने का प्रयास करो, वह सीधी नहीं होती । इसलिए उसे काट देना ही एकमात्र उपाय है । उसे चाहे जितना भी फटकारा जाए, उस पर कोई प्रभाव नहीं होता। |
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल