डेढ करोड रुपये का इनामी नक्सलवादी बसवा राजू मारा गया

जगदलपुर (छत्तीसगढ) – यहां के अबूझमाड जंगल में २१ मई की प्रातः सुरक्षा बलों ने २७ नक्सलवादियों को मार गिराया । इनमें से २० के शव तथा शस्त्र प्राप्त हुए हैं । मारे गए नक्सलवादियों में प्रमुख नक्सलवादी बसवा राजू भी सम्मिलित है । उस पर सूचना देने वाले को डेढ करोड़ रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । यह मुठभेड दंतेवाडा, नारायणपुर और विजापुर जिलों की सीमा पर चल रही थी ।
पुलिस ने ७ दिन पूर्व ‘करेगुट्टा अभियान’ की सूचना दी थी । इस अंतर्गत छत्तीसगढ-तेलंगाना सीमा पर स्थित करेगुट्टा पहाडियों में २४ दिन तक चली कार्रवाई में ३१ नक्सलवादियों को मार गिराया गया । इनमें १६ महिला तथा १५ पुरुष नक्सलवादी सम्मिलित हैं ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !