प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर (पंजाब) में वायु सेना बेस (छावनी) का दौरा करने के पश्चात एक वक्तव्य किया ।

आदमपुर (पंजाब) – ‘अधर्म का नाश करने तथा धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है । जब हमारी बेटियों एवं बहनों का सिंदूर मिटाया गया, तब हमने उनके घरों में घुसकर आतंकवादियों के फन को कुचल दिया । वे गुप्त रूप से छिपे हुए थे; परंतु वे यह भूल गए थे कि जिन लोगों को उन्होंने चुनौती दी थी वे भारतीय सेना थीं । हमने आतंकवादियों के पंख काट दिये हैं ।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बयान दिया कि आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा गया । वे यहां वायुसेना छावनी का निरीक्षण करने के उपरांत सैनिकों को मार्गदर्शन करते हुए बोल रहे थे । पाकिस्तान ने इस वायुसेना पर ड्रोन से आक्रमण करके एस-४०० वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करने का दावा किया था । भारत ने इस दावे को विफल कर दिया । पाकिस्तान को यह दिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस बेस का दौरा किया और दिखाया कि पाकिस्तान इस बेस को कोई हानि नहीं पहुंचा सकता । प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों से भेंट की तथा उनसे बातचीत की ।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,
१. भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, तथा यह गुरु गोविंद सिंह की भूमि भी है । यदि भारत को आंखें दिखाओगे, तो नष्ट हो जाओगे ।
२. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धुल चटाई । भारतीय सैनिकों, आप नई पीढी के लिए नई प्रेरणा बन गए हैं । जवानों, आपके पराक्रम के कारण आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज देश के प्रत्येक कोने में गूंज रही है । इस ऑपरेशन के समय हर भारतीय आपके साथ था । हर भारतीय की प्रार्थनाएं आपके साथ थीं । आज प्रत्येक नागरिक सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ एवं ऋणी है ।
३. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोई साधारण सैन्य अभियान नहीं है । ये भारत की रणनीति, नेक उद्देश्य एवं निर्णायक क्षमता का त्रिवेणी संगम है ।
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump