कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चौहान द्वारा तीखा (कडवा) वक्तव्य !

मुंबई – सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम चुना है, तब भी उसका प्रत्यक्ष परिणाम नहीं होगा । मतपेटी को प्रसन्न करने हेतु विधवाओं की भावनाओं का आधार लिया जा रहा है । कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चौहान ने ऐसा वक्तव्य किया है ।
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति में भाष्य करना उचित नही । वर्तमान स्थिति में सरकार द्वारा लिए गए प्रत्येक निर्णय को हमारा पूरा समर्थन है । हम सरकार के साथ निश्चित रूप से खडे हैं ।’’
भाजपा द्वारा पृथ्वीराज चौहान पर आलोचना !
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ए. सिन्हा ने कहा, ‘‘पृथ्वीराज चौहान का वक्तव्य लज्जास्पद है । अनेक वर्षों से पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकवादी अपनी माताओं-बहनों का सिंदूर पोछ रहे हैं । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत भारत द्वारा किए गए आक्रमण के पश्चात कोई भी आतंकवादी पुन: एसा कृत्य करने का साहस नहीं करेगा । ऐसा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अर्थ है । ऐसा कुछ करने से पूर्व वे दस बार विचार करेंगे ।’’ भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, ‘‘ऐसी संवेदनशील बातों को सस्ती राजनीति से जोडने की कांग्रेस के नेताओं की पुरानी आदत है ।’’
संपादकीय भूमिका
|
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।