
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान को कल्पना से भी बड़ा सबक सिखाने की चेतावनी दी, तब पाकिस्तान ने भी भारत को आंखें दिखाना शुरू कर दिया है । पाकिस्तान की वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक चित्र प्रकाशित किया है । इसमें ‘जेएफ-१७ सी’ इस पाकिस्तान के लड़ाकू विमान पर ‘पीएल-१५’ यह आधुनिक मिसाइल लगी हुई दिखाई दे रही है । यह मिसाइल चीन द्वारा दी गई है । चीन ने ऐसी १०० मिसाइलें पाकिस्तान को दी हैं । इस चित्र को प्रकाशित करने का उद्देश्य भारत को धमकाना है, ऐसा माना जा रहा है ।
भारत के साथ के तनाव की पृष्ठभूमि में चीन ने ये मिसाइलें पाकिस्तान को दी हैं, ऐसी खबर है । चीन की पीएल-१५ मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल है । इस मिसाइल की मारक क्षमता २०० से ३०० किलोमीटर है ।
संपादकीय भूमिकाचीन ने पाकिस्तान को कितनी भी मिसाइलें दे दी हों, फिर भी उनका उपयोग करने की क्षमता पाकिस्तान में होनी चाहिए । वर्ष १९६५ के युद्ध में अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिए गए ‘पैटर्न’ जैसे आधुनिक टैंक भारत ने नष्ट कर दिए थे, यह बात ध्यान में रखनी चाहिए । |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !