- भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ‘हिन्दू बचाओ’ मोर्चा निकालकर की मांग

कोलकता (बंगाल) – मुर्शिदाबाद में हुए हिंसाचार के बाद बंगाल के भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बंगाली हिन्दुओं के लिए ‘हिन्दू बचाओ’ मोर्चा निकाला । इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुर्शिदाबाद में ‘ग्राम सुरक्षा समिति’ बनाई जाए और हिन्दुओं को अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार दिए जाएं ।
“Save Hindus” March led by BJP MLA & Opposition Leader Suvendu Adhikari 🛡️
In Murshidabad, he demanded licensed weapons for minority Hindus for self-defence.
“It’s time Hindus across India are given arms to protect dharma, nation, and themselves — or they’ll be killed!” ⚠️… pic.twitter.com/LwfXDaI2Ds
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 20, 2025
विपक्ष के नेता होते हुए भी मुर्शिदाबाद जाने से रोका जा रहा है !
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुर्शिदाबाद में अब हिन्दुओं की जनसंख्या ५० प्रतिशत से भी कम रह गई है, इसलिए चुनाव के समय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए । सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लोग मुझे मुर्शिदाबाद जाने से रोक रहे हैं, जबकि बाकी सभी को अनुमति दी जा रही है । मैंने इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है । जल्द ही इस मामले की सुनवाई होगी, ऐसी जानकारी उन्होंने दी ।
वक्फ से कोई संबंध न होते हुए भी केवल हिन्दू होने के कारण आक्रमण !
सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि समशेरगंज के धुलियान में गणेश घोष तथा छाया सिंह के परिवारों को निशाना बनाकर उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया । किसी ने नया घर बनाने के लिए तो किसी ने अपनी बेटी के विवाह के लिए पैसे जमा किए थे, जो सब जलकर राख हो गए । इन दोनों परिवारों को हमने सहायता दी है । एक को ५ लाख रुपये और दूसरे को डेढ़ लाख रुपये दिये गये हैं । इन परिवारों का वक्फ से कोई लेना-देना नहीं था । उनका बस इतना ही ‘अपराध’ था कि वे हिन्दू थे ।
तृणमूल कांग्रेस पर से जनता का भरोसा उठ गया है ! – बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस
बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने १८ एवं १९ अप्रैल को मुर्शिदाबाद के हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । उन्होंने मुर्शिदाबाद की स्थिति को ‘विचित्र तथा क्रूर’ शब्दों में वर्णित किया । उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए मांगें रखी हैं एवं जल्द ही एक रिपोर्ट राज्य सरकार और केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी । वर्तमान स्थिति यह है कि लोगों का तृणमूल कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है । बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा सामान्य बात हो गई है । एक समुदाय दूसरे समुदाय पर अपनी सत्ता थोपने का प्रयास कर रहा है ।
संपादकीय भूमिकाकेवल मुर्शिदाबाद ही नहीं, पूरे देश में अब हिन्दुओं को लाइसेंसी हथियार देने का समय आ गया है । यही हिन्दू भगवान, देश और धर्म की रक्षा कर सकते हैं, नहीं तो मारे जाएंगे , स्थिति ऐसी बन गई है । |
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !