
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – यहां श्री रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने सिकंदरा क्षेत्र में सालार मसूद गाजी दरगाह की छत पर चढकर भगवा ध्वज फहराया । घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गए हैं । पुलिस ने घटना की जांच आरंभ कर दी है । वर्तमान में दरगाह के बाहर पुलिस सुरक्षा नियुक्त कर दी गई है । सालार मसूद गाजी मुहम्मद गजनी का सेनापति था, जिसने भारत पर आक्रमण किया था । यहां कई शतकों तक उसके नाम पर एक उत्सव मनाया जाता था । इस वर्ष पुलिस ने उन्हें अनुमति देने से मना कर दिया था।
दरगाह हटा दी जानी चाहिए – हिन्दू की मांग
करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने यहां भगवा ध्वज फहराया । इस संबंध में मनेंद्र ने कहा कि सालार मसूद गाजी एक आक्रामक था । ऐसी स्थिति में तीर्थराज प्रयाग में कोई दरगाह नहीं होनी चाहिए । दरगाह को तुरंत ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए । उस स्थान को पूजा के लिए हिन्दुओं को सौंप दिया जाना चाहिए ।
एक हिन्दू मंदिर बनाओ – महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच की मांग ।
महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच ने दरगाह के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है । इसमें लिखा है कि तीर्थ नगरी प्रयागराज की पावन भूमि पर सिकंदरा, बहरिया में गाजी मियां (सैयद सालार गाजी) की अवैध दरगाह बनाई गई है । गाजी हिन्दुओं का हत्यारा और आक्रमणकारी था । वह कभी सिकंदरा नहीं आया । फिर भी, वक्फ बोर्ड ने भूमि अधिग्रहण करने के इरादे से उसकी कब्र बनवा दी । पहले यहां शिवकंदरावाले महादेव और सती बडे पुरुख का मंदिर था । वहां पुनः मंदिर बनाया जाना चाहिए और भगवान शिव, सती और बडे परिहारजी की पूजा की जानी चाहिए । इस गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने मार डाला था; इसलिए वहां उनके नाम पर एक उद्यान भी बनाया जाना चाहिए ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court