इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने की साम्यवादी दल की आलोचना !

रोम (इटली) – ९० के दशक में जब बिल क्लिंटन (अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष) और टोनी ब्लेयर (ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री) ने वैश्विक वामपंथी विचारधारा (साम्यवादी विचारधारा) का उदारवादी नेटवर्क निर्माण किया, तब उन्हें ‘राजनीतिज्ञ’ कहा गया था । आज जब अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, अर्जेंटिना के राष्ट्राध्यक्ष जेवियर माइली, मैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं, तब हमें ‘लोकतंत्र के लिए संकट’ कहा जाता है । इन शब्दों में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वामपंथी विचारधारा पर कठोर प्रहार किया है । वे अमेरिका के ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस’ को ऑनलाईन संबोधित कर रही थीं ।
Trump, Modi and I are called ‘threats to democracy’. – Italian Prime Minister Giorgia Meloni.
She further added, ‘Communism is a demonic mentality’.
👉The massacres which communists have committed across the world are incalculable. Therefore peace shall be only established… pic.twitter.com/2GTxpCZIat
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 23, 2025
कंजरवेटिव जीत रहे हैं !
प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि ये वामपंथी दोहरे चरित्र के मानक हैं । परंतु, हमें इनकी सुनते रहने का अभ्यास हो गया है । शुभ समाचार यह है कि वे हम पर कितना भी कीचड़ उछालें, लोग अब उनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करने वाले हैं । नागरिक हमारे पक्ष में मतदान करते रहे हैं । अब कंजरवेटिव बढते ही जा रहे हैं और यूरोपीय राजनीति में अधिकाधिक प्रभावशाली बनते जा रहे हैं । इसीलिए, वामपंथी घबराए हुए हैं । ट्रम्प की विजय से उनकी घुटन उन्माद में बदल गई है । ऐसा केवल कंजरवेटिव की जीत के कारण नहीं, अपितु उनके वैश्विक स्तर पर परस्पर सहयोग करने के कारण भी हो रहा है ।
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि, हम एक ऐसा नया और चिरस्थायी राजनीतिक आंदोलन निर्माण कर रहे हैं, जो आगामी अमेरिकी राजनीति को गति देगा ।
संपादकीय भूमिका‘साम्यवाद को आसुरी मानसिकता’ कहना पड़ेगा । साम्यवादियों ने विश्व में इतने जघन्य हत्याकांड किए हैं कि उनकी गिनती संभव ही नहीं है । ऐसे तानाशाही साम्यवादियों के समाप्त होने पर ही विश्व में शांति स्थापित होगी ! |
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं ! – Donald Trump