महाकुंभ क्षेत्र में पुस्तक की निःशुल्क बिक्री !
प्रयागराज, १२ फरवरी (वार्ता) – महाकुंभ क्षेत्र त्रिवेणी मार्ग पर ‘मानव धर्मशास्त्र’ नामक हिन्दू द्वेष प्रसारित करने वाली एक पुस्तक का निशुल्क वितरण किया जा रहा है । यह पुस्तक मंदिरों, मस्जिदों, मौलवियों (इस्लामी धार्मिक नेताओं) और पुजारियों की तुलना करके और हिन्दू पुजारियों के संबंध में त्रुटिपूर्ण जानकारी देकर हिन्दुओं को भ्रमित कर रही है । इस पुस्तक को प्रेरणा देनेवाले अवधूत देवीदास का नाम और छाया चित्र पुस्तक में दिया गया है । इसके लेखक लक्ष्मी नारायण हैं, जो बंगाल के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जिसका उल्लेख पुस्तक में किया गया है । यद्यपि इस पुस्तक का मूल मूल्य ५०० रुपये है, परन्तु वास्तव में यह पुस्तक महाकुंभ क्षेत्र में निःशुल्क वितरित की जा रही है ।
‘मानव धर्मशास्त्र’ पुस्तक में दी गई मन को झकझोर देने वाली जानकारी…
१. मंदिर, मस्जिद, दरगाह आदि का स्वामी कोई भी हो, उसमें समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए । धार्मिक संस्थाएं पूरे समुदाय की होनी चाहिए और सभी को मिलकर काम करना चाहिए ।
२. केवल संप्रदायों के धार्मिक नेता ही स्वयं को धार्मिक नेता मानते हैं । वे नेपथ्य में छिपकर अपनी स्वार्थी इच्छाओं को पूरा करते हैं । भोले-भाले लोग उनकी बातों से धोखा खा जाते हैं । ऐसी स्थिति में परमार्थ कैसे हो सकता है ?
३. पुजारी दिन-रात मिथ्या जानकारी देते रहते हैं और झूठ बोलकर अपनी आजीविका का अर्जन करते हैं । वे धर्म को भूल जाते हैं और लोगों को भ्रष्ट करने का कार्य करते हैं ।
४. पुजारी लोगों के बीच मतभेद निर्माण करते हैं । इससे सांसारिक जीवन में कटुता बढती है । पुजारियों के पास जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है । इसलिए, वे भेदभाव करने के लिए विवश हैं ।
संपादकीय भूमिका
|




Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न