प्रयागराज कुंभपर्व २०२५

प्रयागराज, २ फरवरी (संवाददाता) : १४४ वर्ष के उपरांत यह विशेष महाकुंभ हो रहा है । केवल देश के ही नहीं, अपितु विदेशों से भी अनेक श्रद्धालु यहां आ रहे । मैं भी उनमें से छोटा सा अंश हूं । हम अध्यात्म के विषय में जो चिंतन-मनन करते हैं, उसकी आंशिक अनुभूति लेने के लिए मैं यहां आया हूं ।
गीता में ऐसी अनेक बाते हैं, जो काल के अनुसार वर्तमान समय में आवश्यक हैं । उससे सीखने जैसा बहुत कुछ है, ऐसा प्रतिपादन वर्ष २०१४ में प्रसारित ‘महाभारत’ धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभानेवाले अभिनेता श्री. सौरभ राज जैन ने किया । ‘दिव्य ज्योती जाग्रति संस्थान’की ओर से ३१ जनवरी को ‘गीता-ओ-लॉजी’ के नाम से विभिन्न प्रयोगों के द्वारा समझाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि के रूप में श्री. सौरभ राज जैन उपस्थित थे । कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने प्रसारमाध्यमों से संवाद किया ।
श्रीकृष्ण ही मुझसे उनकी भूमिका निभा कर ले रहे हैं, इसकी अनुभूति ली ! – जैन
वर्ष २०१४ में प्रसारित धारावाहिक ‘महाभारत’ में चर्चित श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने के विषय में श्री. सौरभ राज जैन ने बताया कि उस समय मुझे श्रीकृष्ण मेरे साथ हैं, इसकी बार-बार अनुभूति होती थी । ‘यह भूमिका निभाते समय मैं तो केवल निमित्तमात्र हूं, अपितु श्रीकृष्ण ही सबकुछ करवा ले रहे हैं’, इसका मैं अनुभव कर रहा था । जो व्यक्ति यह जानता है कि वह कुछ नहीं कर रहा है, उसके द्वारा कार्य होता है ।

( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।