
प्रयागराज – ‘देश की प्रगति हुई, तो संपूर्ण विश्व हमारी ओर आकर्षित होगा । इसलिए आज इस देश को एक सक्षम राष्ट्र बनाने का प्रयत्न करने की आवश्यकता है’, ऐसा वक्तव्य राजस्थान के भाजप के विधायक तथा गोरक्षनाथ आखाडे के महंत बालकनाथ योगी ने किया । वे सनातन प्रभात के पत्रकार द्वारा ली गई भेंटवार्ता में बोल रहे थे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी भी गोरक्षनाथ आखाडे के हैं । महंत बालकनाथ योगी राजस्थान के तिजारा मतदार संघ के विद्यमान विधायक हैं ।
उन्होंने आगे कहा, ‘१४४ वर्षों उपरांत आए महाकुंभ का अनुभव ले पाया इसके लिए मैं स्वयं को भाग्यवान समझता हूं । संत परंपरा में दीक्षा लेने से मैं प्रत्येक में ईश्वर देखता हूं; परंतु हिन्दुओं के पवित्र मेले की कुछ अधर्मी लोग अपकीर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं । किसी भी बात के मूल तक पहुंचने पर ध्यान में आएगा कि वहां सनातन धर्म ही है । यह अन्यों को ध्यान में नहीं आए, इसीलिए कुछ परधर्मी महाकुंभ मेले की अपकीर्ति करने का प्रयत्न कर रहे हैं ।’
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस