Prayagraj Kumbh Parva 2025 : महाकुंभपर्व में चौक-चौक पर खडे रहकर सभी को श्रीरामनाम लेने का आवाहन !

श्रद्धालुओं से ध्वनियंत्र से आवाहन कर रही साधिकाएं

प्रयागराज, १८ जनवरी (संवाददाता) : महाकुंभपर्व में विभिन्न आध्यात्मिक संस्थाओं के अनेक धार्मिक उपक्रम चल रहे हैं । ‘सत स्वरूप ज्ञान विज्ञान संस्था’ की साधिकाओं की ओर से कुंभक्षेत्र के चौक-चौक पर खडे रहकर ध्वनियंत्र से आनेवाले सभी श्रद्धालुओं को श्रीरामनाम लेने का आवाहन किया जा रहा है । अत्यंत उत्साह के साथ ये साधिकाएं दिनभर सडक से आने-जानेवाले श्रद्धालुओं से ध्वनियंत्र से ‘श्रीरामनाम लीजिए तथा नशा करना छोड दीजिए’, ऐसा आवाहन कर रही हैं ।