पेजावर मठ के मठाधिपति श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने कांग्रेस के विधायक श्री बी.के. हरिप्रसाद को सुनाया !

मंगलुरू (कर्नाटक) – ‘जाति व्यवस्था बुरी है’, ऐसा कहने वाले ही इस व्यवस्था को पोस रहे हैं । एक ओर वे कहते हैं, ‘हमारी कोई जाति नहीं है’, तो दूसरी ओर सभी क्षेत्रों में जाति व्यवस्था को पुष्ट करने का कार्य करते हैं । ऐसी अप्रत्यक्ष टिप्पणी पेजावर मठ के मठाधिपति श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने कांग्रेस के विधायक बी.के. हरिप्रसाद का नाम लिए बिना की है । ‘जाति गणना के संबंध में बी.के. हरिप्रसाद ने कहा था कि स्वामीजी राजनीतिक नेताओं की भाषा बोल रहे हैं । उनका उत्तर देते हुए यहां के कुलायी चित्रापुर मठ में आयोजित धर्मसभा में पेजावर मठ के स्वामीजी ने हरिप्रसाद को उत्तर दिया । स्वामीजी आगे कहा,‘‘हमने कभी किसी को बुलाकर नहीं कहा कि तुम ऐसा करो । लोगों ने मेरे पास आकर पूछा, ‘इसपर आपका मत क्या है ?’ ‘जाति से परे होने की बात कहकर जाति गणना की बात क्यों करनी चाहिए ?’ यह हमारा मत है । मेरे विषय में उनका कहना ही ओछी राजनीति है । वे कहते हैं कि हमसे कहने में चूक हो गई है । तो क्या यह लोकशाही देश है, अथवा नहीं ? यह आप ही निश्चित कीजिए । समाज में बोलने का अधिकार केवल राजनेताओं को है क्या, सामान्य जनता को नहीं है क्या ? ‘लोकशाही समाप्त हो गई है, अब राजनेताओं का राज्य है, ऐसा कहना चाहते हैं क्या ? लोकशाही में देश में केवल मठाधिपति को नहीं, सर्वसामान्य जनता को भी अपना मत व्यक्त करने का समान अधिकार नहीं होना चाहिए क्या ?’’
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।