पुणे – मुळा-मुठा नदी में रसायनयुक्त दूषित पानी आने से हजारों मछलियों की मृत्यु हो गई है तथा नाईक बेट क्षेत्र में मरी हुई मछलियों का अंबार लग गया है । इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है । इस स्थान पर नगर निगम का नायडू सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थित है । नगर निगम ने यहां के पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं । रिपोर्ट २-३ दिनों में मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मछलियों की मृत्यु का सही कारण क्या है ? यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने दी ।
१. संगमवाड़ी में मुळा और मुठा नदियों का संगम होता है । शहर का मलमिश्रित पानी बिना उपचार के सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो गई है ।
२. मलमिश्रित पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं । शहर में प्रतिदिन ९०० एमएलडी सीवेज में से केवल ४५० एमएलडी पानी का उपचार करके इसे नदी में छोड़ा जाता है । फिर भी ४५० एमएलडी गंदा पानी सीधे नदी में जा रहा है ।
३. मुठा नदी में केवल सीवेज का पानी आ रहा है, जबकि मुळा नदी में पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र के उद्योगों से छोड़ा जाने वाला रसायनयुक्त विषैला पानी बिना किसी प्रक्रिया के सीधे नदी में मिल रहा है । इससे इन नदियों का पानी जीवों के लिए खतरनाक हो गया है ।
संपादकीय भूमिकागणेशोत्सव के समय मूर्ति विसर्जन से पानी प्रदूषित होता है, ऐसा कहने वाले कथित पर्यावरण प्रेमी इस विषय पर कुछ बोलेंगे क्या ? |

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न