बंगाल की खाडी में चक्रवात की चेतावनी!

भुवनेश्वर (उडीसा) – भारत के मौसम विभाग ने बंगाल की खाडी में चक्रवात टकराने की संभावना जताई है | इस चक्रवात का प्रभाव उडीसा एवं बंगाल के तटों पर होगा, ऐसा भी मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है | अगले २४ घंटों में अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवात की बंगाल की खाडी में अल्प दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है |