|
नई देहली – देश में ‘मंकीपॉक्स’ का पहला रोगी पाये जाने के उपरांत केंद्र सरकार ने सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों को संदिग्ध रोगियों की आपातकालीन जांच करने का आदेश ९ सितंबर को दिया है । इस विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्गदर्शक सूचनाएं प्रसारित की हैं । ८ सितंबर को देहली में पाये गये रोगी की ‘मंकीपॉक्स’ प्रभावित होने की बात स्पष्ट हुई है । उसे एकांतवास में रखा गया है ।
It is clear and confirmed that patient in Delhi is infected with ‘Monkeypox’.
Patient is kept in isolation.
Guidelines issued by the Centre to the States.#MpoxAwareness #MpoxIndiapic.twitter.com/pcYMxPSbAu
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 10, 2024
८ सितंबर को पाए गए संदिग्ध रोगी की जांच का ब्योरा ९ सितंबर को मिला है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में ‘मंकीपॉक्स’ का संक्रमण हुए देश से वापस आए इस व्यक्ति में ‘वेस्ट अफ्रिकन क्लैड -२’ नामक वाइरस का संक्रमण होने की बात स्पष्ट हुई है; परंतु वैश्विक स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘संक्रमण’ के रूप में घोषित किया हुआ ‘क्लैड -२’ वाइरस नहीं पाया गया ।
केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को प्रसारित की हुई महत्त्वपूर्ण सूचनाएं
१. सार्वजनिक स्वास्थ्य तकनीकियों की तैयारियां जांचें ।
२. ‘मंकीपॉक्स’ रोग के विषय में जनजागृति करें ।
३. चिकित्सालयों में एकांतवास के कक्षों का ब्योरा लें ।
४. रोगियों के सुरक्षित परिवहन हेतु तैयार रहें ।
५. स्वास्थ्य कर्मचारियों को उचित ढंग से प्रशिक्षित करें । जिला स्तर पर तैयारी का ब्योरा लें ।

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।