Pakistan On Kargil War : कारगिल युद्ध पाक सैनिकों ने किया था !

युद्ध के २५ वर्ष पश्चात पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने स्वीकारा !

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – २५ वर्षों में पहली बार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने स्वीकार किया है कि कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना सम्मिलित थी। इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि यह युद्ध पाकिस्तानी सेना ने नहीं, अपितु जिहादी आतंकियों ने छेड़ा है। इस युद्ध में ५२७ भारतीय सैनिक बलदानी हो गये जबकि ४५० पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।

मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के पास निर्भीक सैनिकों का एक समूह है जो पाकिस्तान के लिए कुछ भी करने में सक्षम हैं। चाहे १९४८, १९६५, १९७१ का युद्ध हो या १९९९ का कारगिल युद्ध, देश के सहस्त्रों सैनिकों ने देश एवम इस्लाम के लिए बलिदान दिया है।

संपादकीय भूमिका 

क्या पाकिस्तान के सहमत होने के बाद भी भारत पाकिस्तान के विरोध मे कोई कदम उठाएगा? क्योंकि ये बात भारत के दृष्टि से सार्वजनिक थी! क्या भारत कभी प्रतिशोध लेगा? क्या आप पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान को नष्ट करने जा रहे हैं ?