भूखमरी से बचने के लिए प्राणियों का मांस जनता को खिलाएगी
विंडहोक (नामीबिया) – अफ्रिका के अनेक देशों में आजकल सूखे की स्थिति है । इससे सर्वाधिक प्रभावित देश नामीबिया है । इस देश में लोगों को खाने के लिए अन्न तक नहीं मिल पा रहा है । ऐसी स्थिति में भुखमरी से लोग न मरें, इसके लिए ८३ हाथियों समेत ७२३ वन्यजीवों को मारकर उनका मांस नागरिकों को देने का आदेश नामीबिया सरकार ने दिया है । नामीबिया सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने इस विषय में परिपत्र प्रकाशित किया है । सरकार ने ८३ हाथी, ३०० झेब्रा, ३० समुद्री घोडे, ६० भैंसें समेत कुल ७२३ जीवों को मारकर उनका मांस जनता को खिलाने का आदेश दिया है । इस प्रकार पशुओं की हत्या कर उनका मांस खिलाने की स्थिति पहली बार उत्पन्न नहीं हुई है । इसके पहले भी नामीबिया ने इस प्रकार का निर्णय लिया था । कुछ वर्ष पहले पड़े अकाल में सरकार ने २०० से अधिक वन्यजीवों को मारने का आदेश दिया था ।
संपादकीय भूमिकामानव को आदिमकाल की ओर ले जानेवाली क्या यही है विश्व की विकास की घुडदौड ? |

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir