अमेरिका ने रूस तथा चीन के ४०० से अधिक व्यक्तियों एवं संगठनों पर प्रतिबंध लगाए !

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समर्थन करने वालों पर प्रतिबंध

(बाएंसे) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन,  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति जो ब्रायडन के प्रशासन ने यूक्रेन के विरोध मे रूस की आक्रामकता का समर्थन करने वाले रूस तथा चीन के ४०० से अधिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव के बेटे पावेल बेलौसोव, ३४ अन्य रूसियों के नाम भी प्रतिबंध सूची में हैं। अमेरिका ने रूस एवं चीन के साथ-साथ बेलारूस, इटली, तुर्की, ऑस्ट्रिया, लिकटेंस्टीन तथा स्विट्जरलैंड के नागरिकों पर भी प्रतिबंध लगाया है।

१.  अमेरिकी प्रतिबंध सूची में इन देशों के १२३ संगठन सम्मिलित है। इनमें रूस या यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र की ६३ संस्था, हांगकांग सहित चीन की ४२ संस्था एवं तुर्की, ईरान और साइप्रस में १४ संस्था सम्मिलित है ।

२.  अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए उसका समर्थन करना जारी रखेगा ।

३. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस निर्णय के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, यह निर्णय लेकर अमेरिका ने रूस के ऊर्जा एवं ईंधन क्षेत्रों को लक्ष्य किया है ।