Mukesh Sahani Father Murder : बिहार में ‘विकासशील इंसान पार्टी’ के अध्यक्ष के पिता की हत्या !

बिहार में नियम और सुव्यवस्था के तीन तेरह !

मुकेश सहनी और उनके पिता जीतन साहनी 

दरभंगा (बिहार) – राजनीतिक दल ‘विकासशील इंसान पार्टी’ के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की अज्ञात व्यक्तियों ने उनके आवास पर हत्या कर दी। उन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। यह घटना रात की है। सुबह उनका शव मिला। हत्या के पीछे के उद्देश्य और आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मुकेश के पिता घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने बताया कि हत्या चोरी के उद्देश्य से की गई थी। चोरी के समय विरोध करने पर जीतन सहनी की हत्या कर दी गयी।

मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।