Assam Flood : ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ से ४६ लोगों की मृत्यु

  • १६ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

  • अरुणाचल प्रदेश में बाढ की स्थिति बिगड़ी


गुवाहाटी (असम) – ब्रह्मपुत्र नदी की बाढ़ से असम राज्य में आपदा आई है। बाढ़ ने अब तक ४६ लोगों की मृत्य हुई है, और ३ जुलाई को बाढ़ के पानी में कुल आठ व्यक्ति डूब गए थे। बाढ़ के पानी से १६ लाख  से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में ५१५ संरक्षा शिविर स्थापित किए हैं जहां चार लाख लोग शरण लिए हुए हैं। राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ के पानी में ११ जानवर डूब गए हैं और ६५ जानवरों को बचाया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी सहित राज्य की अन्य नदियां भी संकट के चिन्ह से ऊपर बह रही हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद संवाददाताओं को यह सूचना दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विनाशकारी बाढ़ मुख्य रूप से पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण आई है।भारी बारिश के कारण चीन, भूटान और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी भागों में बाढ़ आ गई। यह एक भौगोलिक कारण है और इसे रोकना हमारे हाथ में नहीं था।

असम राज्य में आंकड़ों के रूप में क्षति इस प्रकार है:

१.  राज्य के २९ जिलों में १६.२५ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं

२. ४२,४७६ हेक्टेयर फसल क्षेत्र पानी में समाई

३. २,८०० गांव प्रभावित

४.  १०० सड़कों, १४ पुलों और ११ तटबंधों को क्षति

अरुणाचल प्रदेश में ६०,००० लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश राज्य में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ६०,००० से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। चार जिले- नमसाई, लोहित, चांगलांग और पूर्वी सियांग भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है।

लगातार बारिश से मणिपुर राज्य के पश्चिम इम्फाल और पूर्वी इम्फाल जिलों में कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। सेनापति जिले में सेनापति नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।