राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की मांग

नई देहली – कुछ ही दिन पूर्व राज्यसभा में मनोनीत की गईं सांसद सुधा मूर्ति ने २ जुलाई को पहली बार राज्यसभा में भाषण दिया । ‘इंफोसिस’ प्रतिष्ठान के सहसंस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने महिलाओं का स्वास्थ्य तथा भारत के पर्यटनस्थलों के विषयों पर सभागृह का ध्यान आकर्षित किया । देशांतर्गत पर्यटन पर बोलते हुए सुधा मूर्ति ने कहा कि भारत में ४२ विश्वस्तरीय धरोहर हैं तथा उनमें और ५७ स्थलों का वैश्विक धरोहर के रूप में विचार होना चाहिए । इसमें कर्नाटक में स्थित श्रवणबेलगोला में स्थित भगवान बाहुबली की मूर्ति, त्रिपुरा के उनाकोटी में स्थित चट्टान पर अंकित कलाकारी, महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज के किले, मध्यप्रदेश के मितावली में स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर इत्यादि का समावेश किया जा सकता है ।
महिलाओं का गर्भाशय का कैंसर टालने हेतु उन्हें टीका लगवाएं !
उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षाें में गर्भाशय के कैंसर का स्तर बढ गया है । उसके कारण महिलाओं की मृत्युदर की बढी है । इस बीमारी को रोकने हेतु पाश्चात्त्य देशों में ९ से १४ वर्ष आयुसमूह की लडकियों को गर्भाशय कैंसर प्रतिबंधक टीका लगाया जाता है । इससे भविष्य में होनेवाला संभावित कैंसर टाला जा सकता है । उपचारों की अपेक्षा उसकी रोकथाम अच्छी होती है ।
श्रीमती मूर्ति ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के काल में एक बहुत बडा टीकाकरण अभियान चलाया है । उसके कारण ९ से १४ वर्ष आयुसमूह की लडकियों के लिए गर्भाशय कैंसर प्रतिबंधक टीकाकरण अभियान चलाना कोई कठिन काम नहीं है, साथ ही यह टीकाकरण बहुत महंगा भी नहीं है । यह टीका १ सहस्र ४०० रुपए में उपलब्ध है तथा सरकार ने यदि इसमें हस्तक्षेप कर बातचीत की, तो यह टीका ७००-८०० रुपए में भी मिल सकता है ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !