Mecca Heatstroke : सऊदी अरेबिया में ९२२ हज यात्रियों की उष्माघात से मृत्यु

मृतकों में ६८ भारतीय

रियाध (सऊदी अरेबिया) – मक्का में हज यात्रा के लिए गए यात्रियों की उष्माघात से हुई मृत्यु की संख्या में वृद्धि हुई है। अब तक यहां पर ९२२ यात्रियों की मृत्यु हुई है। इनमें से ६०० यात्री इजिप्त के हैं, तो ६८ भारतीय हैं। कहा जा रहा है कि इसके अतिरिक्त १ सहस्र ४०० लोग लापता हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढने की संभावना बताई जा रही है। मक्का में १७ जून को तापमान ५१.८ अंश सेल्सिअस, तो १८ जून को ४७ अंश सेल्सिअस था।