चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप का दावा निरस्त !
वाशिंगटन (अमेरिका) – लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। परिणाम घोषित होने के बाद अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है । अमेरिका ने लोकसभा चुनाव में सफलतापूर्वक भाग लेने और संपन्न कराने के लिए भारत सरकार की सराहना की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चुनाव में विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेप के आरोपों को निरस्त कर दिया।
US congratulates India on ‘successfully completing massive electoral undertaking’, hopes for ‘continued close partnership’
In no way the western media attempted to influence the elections – Matthew Miller, US State Department Spokesperson#LoksabhaElections2024 pic.twitter.com/JDKbBxMJcS
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 5, 2024
१. मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका की ओर से, हम इस लोकसभा चुनाव में सफलतापूर्वक भाग लेने और संपन्न कराने के लिए भारत सरकार और मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।” हम अंतिम परिणाम देखने के लिए उत्सुक हैं।
२. लोकसभा चुनाव पर एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, ”मैं इस चुनाव के विजेताओं और हारने वालों पर टिप्पणी नहीं करूंगा । ६ सप्ताह में हमने जो देखा, वह लोकतंत्र के इतिहास की सबसे बड़ी कसरत थी।
३. अमेरिका सहित पश्चिमी देशों द्वारा भारतीय चुनावों में हस्तक्षेप की समाचारों का खंडन करते हुए मिलर ने कहा, ‘हम हमेशा अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे ।’ हम निजी तौर पर विदेशी सरकारों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। जब चीजें हमसे संबंधित होती हैं, तो हम उन्हें सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते हैं। मैंने भी यही किया। हम चाहते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोगिता जारी रहे ।

Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।