भांगर में बम विस्फोट, जयनगर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन लूटी !
नई देहली – लोकसभा आम चुनाव में सातवें यानि आखिरी चरण का मतदान १ जून को हुआ। इस चरण में ८ राज्यों की ५७ सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार बंगाल के दक्षिण २४ परगना जिले के भांगर में बम धमाका हुआ है। इस घटना के विषय में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया है। राज्य के मुख्य चुनाव कार्यालय ने यह भी जानकारी पोस्ट की कि भीड़ ने जयनगर में बेनीमाधवपुर स्कूल के पास सेक्टर कार्यालय में स्थित रिजर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और दस्तावेजों को लूट लिया। साथ ही इन मशीनों को यहां की झील में फेंक दिया गया।
Violence in Bengal during the last phase of Lok Sabha polls.
➡️ Bomb blast in Bhangar and looting of EVM in Jaynagar.
👉 Violence during elections is a frequent thing in Bengal. The state has become a shame for democracy. pic.twitter.com/e8yJ0bRQRC
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 1, 2024
बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य के कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कास्टिंग कैमरे खराब हैं। इनमें डायमंड हार्बर में १४१ , मथुरापुर में १३१ , जॉयनगर में ९० और जाधवपुर में ६० कैमरे शामिल हैं।
उधर, तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वाराणसी में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। वहां अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिये गये। नामांकन फॉर्म भरने वालों को चुनाव आयोग ने दफ्तर में घुसने तक नहीं दिया। ऐसा लगातार ४-५ दिनों तक हुआ। यदि आप (भाजपा) जानते हैं कि लोग आपका समर्थन करते हैं, तो आप डरते क्यों हैं?
संपादकीय भूमिकाबंगाल में हर चुनाव में हिंसा होती है, यह कोई नई बात नहीं है। कुल मिलाकर बंगाल की स्थिति लोकतंत्र के लिए शर्म की बात हो गई है ! |

Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !