संयुक्त राष्ट्रों में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अक्रम का वक्तव्य !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – नया भारत भयानक है । वह आप को सुरक्षित नहीं, अपितु असुरक्षित करता है । नया भारत दूसरों के घर में घुसकर उनकी हत्या कर रहा है, ऐसा वक्तव्य पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्रों में नियुक्त राजदूत मुनीर अक्रम ने संयुक्त राष्ट्रों की सर्वसाधारण सभा में दिया । पाकिस्तान तथा अन्य देशों में भारत विरोधी आतंकवादियों की हो रही हत्याओं को लेकर अक्रम ने यह वक्तव्य दिया है । अक्रम ने अमरिकी समाचारपत्र में प्रकाशित समाचार का हवाला देते हुए यह वक्तव्य दिया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत ने पाकिस्तान में लक्ष्यित हत्याएं (टार्गेट किलिंग) करवाई !’
मुनीर अक्रम ने कहा कि कनाडा के खलिस्तानी हरदीपसिंह निज्जर के अतिरिक्त भारत सरकार ने विदेशी भूमि पर रहनेवाले राजनीतिक विरोधकों को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान में इस प्रकार की लक्ष्यित हत्याओं की (‘टार्गेट किलिंग्ज’ की) घटनाएं करवाई हैं । पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, मुख्य सचिव और सर्वसाधारण सभा के अध्यक्षों को पाकिस्तान में हो रही टार्गेट किलिंग की घटनाओं के विरूद्ध भारत के अभियान की जानकारी दी है; परंतु यह मात्र पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं है । इसमें कनाडा के राजनीतिक विरोधकों की हत्याएं भी समाविष्ट हैं । अन्य देशों में भी ऐसा प्रयत्न किया गया है ।
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान ने चूडियां नहीं पहनी है !’
अक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वक्तव्य का भी संदर्भ दिया । मोदी ने कहा था, ‘ये लोग (भारत के विपक्षी नेता) इतने घबरा गए हैं कि सपने में भी उन्हें पाकिस्तान के परमाणु बम दिखाई देते हैं । क्या ऐसी सरकार और नेता देश चला सकेंगे ?’ इसका प्रतिवाद करते हुए अक्रम ने कहा, ‘पाकिस्तान ने चूडियां नहीं पहनी है । हमारा राष्ट्र भी परमाणु हथियार वाला है ।’ (कुछ दिन पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने भी यही वक्तव्य दिया था । पाकिस्तान की भाषा बोलनेवाले ऐसे नेताओं को पाकिस्तान में ही भेजना चाहिए ! – संपादक)
ब्रिटीश समाचारपत्र ‘द गार्डियन’ ने एक समाचार में दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी भूमि पर रहनेवाले आतंकवादियों की हत्या करने की कूटनीति के एक भाग के रूप में पाकिस्तान में हत्याएं की हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।