काठमांडु – भारत ने हाल ही में नेपाल की विविध संस्थाओं को ३५ एंबुलेंस और ६६ स्कूल बसें भेंट की । नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल सरकार के अर्थमंत्री वर्षमान पुन की उपस्थिति में अधिकारियों को एंबुलेंस और स्कूल बस की चाभियां सौंपी । भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने बताया कि यह भेंट भारत के दीर्घकालीन उपक्रम का भाग है और यह कृति दोनों देशों के बीच बडी भागीदारी को दिखाती है । अत्यावश्यक सेवाओं में अधिक अच्छी सुविधाओं द्वारा विकास को गति देना और द्विपक्षी संबंध मजबूत करना, यह इसका उद्देश्य है ।
नेपाल के अर्थमंत्री वर्षमान पुन ने नेपाल में भारत सरकार के सहकार्य से चल रही विकास परियोजनाओं की प्रशंसा की । इस कारण दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध अधिक मजबूत होंगे, ऐसा उन्होंने कहा ।

Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।